Aapka Rajasthan

Tonk देवली में जैन समाज ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान

 
Tonk देवली में जैन समाज ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान

टोंक न्यूज़ डेस्क, देवली में मंगलवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं महावीर नव युवक मंडल के तत्वावधान में सकल जैन समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नव युवक मंडल प्रवक्ता विशाल जैन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा 10 के 3 व कक्षा 12 के 4 विद्यार्थियों को शील्ड व प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।

समारोह में नव युवक मंडल, त्रिशला महिला मंडल व ट्रस्ट के सदस्य संयुक्त रूप से मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं को समय-समय पर प्रोत्साहित करना जरूरी है। इससे उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर महावीर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विमल जैन, नव युवक मंडल सुरेश सोनी, त्रिशला महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी सेठी मौजूद थे। इससे पूर्व जिनवाणी माता की शोभायात्रा निकाली गई व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इनका हुआ सम्मान

प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 12 की अंशना जैन, शगुन जैन, कनक जैन और पलक जैन को सम्मानित किया गया। इसी तरह कक्षा 10 की वंशिका अग्रवाल, मेघा जैन और साक्षी जैन को सम्मानित किया गया। इन सभी विद्यार्थियों ने कक्षा 10 और 12 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।