टोंक में बाड़ेबंदी के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया डांस, पूर्व प्रधान शीला मीणा ने पति के साथ लगाए ठुमके; कबड्डी भी खेली
टोंक जिले में पंचायत राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियों के बीच प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी जारी है। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशियों के मनोरंजन और मस्ती का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में टोडारायसिंह की पूर्व प्रधान और भाजपा प्रत्याशी शीला मीणा अपने पति राजकुमार मीणा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बाड़ेबंदी के दौरान कबड्डी भी खेली।
जानकारी के अनुसार, पंचायत राज चुनावों में प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी की गई है। इसी दौरान प्रत्याशी खाली समय में मनोरंजन और खेलकूद करते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए वीडियो में शीला मीणा अपने पति राजकुमार मीणा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य लोगों के साथ कबड्डी खेलकर भी समय बिताया।
पंचायत राज चुनावों के बीच प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी और उनके वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। चुनावी हलचल के बीच सामने आए इस वीडियो में राजनीतिक गतिविधियों से इतर प्रत्याशियों का अलग अंदाज देखने को मिला।
हालांकि, बाड़ेबंदी किस स्थान पर की गई है और वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
