Aapka Rajasthan

एक झटके में मातम में बदली खाटू श्याम जी दर्शन करने जा रहे परिवार की खुशियाँ, 2 की मौत इतने लोग बुरी तरह घायल

 
एक झटके में मातम में बदली खाटू श्याम जी दर्शन करने जा रहे परिवार की खुशियाँ, 2 की मौत इतने लोग बुरी तरह घायल 

टोंक जिले के दतवास थाना क्षेत्र में हिंगोनिया मोड़ के पास दौसा-कोथून हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक कार और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए।हादसे के बाद कार में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी 7 लोगों को एंबुलेंस से निवाई अस्पताल भिजवाया। जहां दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार ये लोग एक ही परिवार, गांव और रिश्तेदार हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ये लोग आर्टिका कार में सवार होकर आज सीकर में काटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान आज सुबह 6 बजे रास्ते में दतवास थाना क्षेत्र में हिंगोनिया मोड़ के पास दौसा-कोथून हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए।

मृतकों को निवाई अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। पुलिस जांच कर रही है। उधर, हादसे के बाद करीब दस से पंद्रह मिनट तक हाईवे पर जाम जैसी स्थिति रही। बाद में पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

इन लोगों की हुई मौत और ये लोग हुए घायल:
दतवास थाना प्रभारी कालू राम वर्मा ने बताया- हादसे में घायल हुए विकास (22) से बात की। उसने बताया कि वे सभी एक ही परिवार के हैं। वे उत्तर प्रदेश राज्य के हापुड़ जिले के कंडोला गांव के निवासी हैं। वे सीकर में खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। शुक्रवार सुबह छह बजे हिंगोनिया मोड़ के पास लालसोट की ओर जा रहे कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे कार में सवार लक्ष्मी (60) और भगवान सिंह (32) निवासी कंडोला जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वर्षा (19), खुशी (22), विकास (22), राजू (28) निवासी कंडोला जिला हापुड़ राज्य उत्तर प्रदेश और चालक जिसका नाम पता नहीं है घायल हो गए।

पांच मिनट पहले चाय के लिए रुकने को कहा था
कार चालक विकास ने बताया- कार साइड में चल रही थी। पांच मिनट पहले मैंने कार चालक से ढाबे या अन्य जगह पर चाय पिलाने को कहा था। इसके लिए चालक ने किसी अच्छी चाय की दुकान या ढाबे पर रुकने की बात भी कही थी। कार चालक कुछ देर बाद चाय के लिए कार रोक पाता, इससे पहले ही सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।

कार सड़क पर पलट गई और कंटेनर सड़क से नीचे पलट गया। टक्कर के बाद सभी लोग कार में फंस गए। हमारी चीख-पुकार सुनकर लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। फिर सभी को चाकसू अस्पताल ले जाया गया। कंटेनर चालक हादसे के बाद कार के पास आया और गाली-गलौज करने लगा। फिर जब उसे पता चला कि कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है, तो वह भाग गया।