Aapka Rajasthan

Tonk प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में की आतिशबाजी

 
Tonk प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में की आतिशबाजी 

टोंक न्यूज़ डेस्क, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर निवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देर शाम नगर के बस स्टैण्ड पर आतिशबाजी की। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। देशभर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार नगर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैण्ड पर आतिशबाजी की गई।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व उसके सहयोगी दलों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रसाद शर्मा महाराजपुर, पार्षद परसराम कुमावत, महामंत्री करण सिंह, राजेश चौधरी, संजय पारीक, तेज भंवर सिंह, मास्टर मदन लाल वर्मा, भागचंद अग्रवाल, जयनारायण कुमावत, रामचरण पारीक, पार्षद रामविलास बलाई, पार्षद संजय वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।