Aapka Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में अग्नि तांडव! 24 घंटे में आग की तीन बड़ी घटनाएं, घर-झोपड़ी के साथ सरसों की फसल जलकर राख

 
राजस्थान के इस जिले में अग्नि तांडव! 24 घंटे में आग की तीन बड़ी घटनाएं, घर-झोपड़ी के साथ सरसों की फसल जलकर राख

 पीपलू क्षेत्र में 24 घंटे में तीन स्थानों पर कच्चे मकान, झोपड़ी व खेत में आग लग गई। इससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। लोगों ने बताया कि पीपलू उपखंड क्षेत्र के मोहनाबाद ढाणी के पास दोपहर एक बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी जल गई। इस दौरान झोपड़ी में रखा खाद्य सामग्री भी जल गई। साथ ही झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट के बाद सिलेंडर उछलकर सड़क के दूसरी ओर एक खेत में जा गिरा। इससे किसान बनवारी योगी के खेत में रखी एक बीघा सरसों की फसल जलकर राख हो गई। इससे उसे करीब तीस हजार का नुकसान हुआ।

पीपलू के कच्चे मकान में भी शॉर्ट सर्किट से लगी आग
पीपलू शहर के रानोली रोड स्थित अलाउद्दीन के कच्चे मकान में बुधवार रात करीब एक बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखे बिजली के उपकरण, खाद्य सामग्री, अनाज, जरूरी दस्तावेज, कपड़े, बिस्तर, कूलर, टीवी, 6 गेहूं की बोरियां, कच्चे मकान की छप्परपोश आदि घरेलू सामान जल गया। इससे काफी नुकसान हुआ। हालांकि आग से उठे धुएं के कारण पीड़ित जाग गया और बाहर की ओर भागा। फिर उसने लोगों को बुलाया। लोगों ने खुद ही आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक करीब आधे घंटे में घर में रखा सामान जल गया। इससे एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।