Aapka Rajasthan

Tonk ब्राह्मण महापंचायत को लेकर हुई बैठक में एकजुटता पर दिया गया जोर

 
Tonk ब्राह्मण महापंचायत को लेकर हुई  बैठक में एकजुटता पर दिया गया जोर 

टोंक न्यूज़ डेस्क, लांबाहरिसिंह जयपुर के विद्याधर स्टेडियम में 19 मार्च को प्रस्तावित ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने को लेकर दशहरा मैदान स्थित कार्यालय में लांबाहरिसिंह सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। महापंचायत में समाज के ज्यादा से विप्र बंधु ज्यादा लोगों की भागीदारी तय करने पर चर्चा की गई। समाज के प्रबुद्ध लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें मालपुरा विप्र समाज के रमाकांत पाठक, राजकुमार शर्मा ने कहा कि सभी समाज एकजुट होकर आगे आ रहे हैं।

हमें भी महापंचायत में ताकत दिखानी होगी। सर्व ब्राह्मण लांबाहरिसिंह विप्र फाउंडेशन इकाई अध्यक्ष राजेंद्र पारीक व महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा के साथ ब्राह्मण महिला-पुरुषों ने घर-घर जाकर समारोह में भाग लेने के लिए ब्राह्मण परिवारों को पीले चावल बांट कर निमंत्रण दिया। रमेश दाधीच, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हनुमान तिवारी, रामपाल शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अशोक पांडे, बनवारी पाराशर, विनोद शर्मा, मोनू गौतम, संजय पाराशर, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।