Aapka Rajasthan

Tonk नीट पीजी में डॉ. विदुषी हिरोनी ने ऑल इंडिया में 939वीं रैंक हासिल की

 
Tonk  नीट पीजी में डॉ. विदुषी हिरोनी ने ऑल इंडिया में 939वीं रैंक हासिल की
टोंक न्यूज़ डेस्क, टोंक नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से 5 मार्च को आयोजित नीट पीजी परीक्षा परिणाम में टोंक निवासी डॉ. विदुषी हिरोनी ने ऑल इंडिया में 939वीं रैंक हासिल कर टोंक जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. विदुषी ने 800 में से 626 अंक हासिल किए हैं। डॉ. विदुषी शिक्षाविद् गोवर्धन हिरोनी की सुपुत्री है। डॉ. विदुषी ने अपनी स्कूली पढ़ाई सैंट जोजफ पब्लिक स्कूल से पूरी की थी। डॉ. विदुषी की इस सफलता पर डॉ. राजीव बंसल, डॉ. राजेश मालपानी, सुनील बंसल, कमलेश सिंगोदिया एवं अजीत सिंघल आदि ने बधाई दी है।