Aapka Rajasthan

Tonk तूफान से शहर में जनजीवन प्रभावित, तापमान में गिरावट

 
Tonk तूफान से शहर में जनजीवन प्रभावित, तापमान में गिरावट

टोंक न्यूज़ डेस्क, टोंक जिले में गुरुवार मध्य रात्रि को एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदली। आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। आंधी के कारण आसमान में धूल के गुबार छा गए। इसका असर शुक्रवार सुबह तक रहा। सुबह 9 बजे तक भी इन धूल के गुबारों के कारण आसमान में धुंध छाई रही। उधर, इस बदले मौसम के कारण तापमान में भी बदलाव आया है। गुरुवार मध्य रात्रि को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इससे 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था।

रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। गुरुवार मध्य रात्रि से जिला मुख्यालय सहित सभी ग्रामीण इलाकों में धूल भरी आंधी चली। यह मध्यम गति की थी। यह आंधी करीब 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। आंधी के कारण आसमान में धूल के गुबार इस तरह छा गए कि यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर हुए।

सड़क पर लाइट जलाकर चल रहे वाहन भी साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। यह आंधी तड़के तक चली। उस समय खास तौर पर छत पर सो रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस तूफान की वजह से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली गुल होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लोगों को बंद कमरों में रात गुजारने में काफी परेशानी हुई थी।