Aapka Rajasthan

Tonk रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट के आसार, बढ़ेगी ठण्ड

 
Tonk रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट के आसार, बढ़ेगी ठण्ड

टोंक न्यूज़ डेस्क, टोंक जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आने वाले दिनों में जिले में सर्दी के और बढ़ने की संभावना है। दो-तीन दिन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा। मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। पहले तापमान 28 डिग्री से ऊपर चल रहा था।