RPSC SI भर्ती 2025 परीक्षा का दूसरा दिन सम्पन्न, हिंदी पेपर में शामिल हुए अभ्यर्थी
Apr 7, 2026, 08:30 IST
: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 परीक्षा का सोमवार को दूसरा दिन रहा और इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया समाप्त हो गई।
पहली पारी में सुबह 11 बजे से सामान्य हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। इससे पहले सुबह 9 बजे से 10 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री प्रक्रिया पूरी कराई गई।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले और अभ्यर्थियों की सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पूरे राज्य में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
परीक्षा समाप्त होने के बाद अब अभ्यर्थियों को परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया का इंतजार है। RPSC की ओर से जल्द ही आंसर-की और परिणाम से जुड़ी जानकारी जारी किए जाने की संभावना है।
