Aapka Rajasthan

Sriganganagar नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

 
Sriganganagar नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी
श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, श्रीगंगानगर रणवीरसिंह पंजाब पुलिस में कर्मचारी हैं। रणवीर सिंह ने परिवादी परिवार को 2 फरवरी 2024 को अबोहर बुलाया। वह अपने साथ समाज के मुखिया रामसिंह को लेकर गया। वहां पर राजविंदरकौर, हैप्पी उर्फ जगवंतकौर तथा रणवीरसिंह मौजूद थे। रुपए वापस मांगे तो आरोपिया राजविंदर कौर और हैप्पी ने कहा कि रमनदीपसिंह की भर्ती वेटिंग में है। अगले 8 साल में उसका नंबर आ जाएगा।परिवादी ने आरोपियों से इंतजार नहीं करने और रुपए वापस मांगे। इस पर आरोपी की मां राजविंद्र कौर तथा जगवंतकौर ने रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद एसपी गौरव यादव को परिवाद देकर मामला बताया। एसपी के आदेश से यह मुकदमा दर्ज किया गया। अभी जगवंतकौर और उसका बेटा प्रदीपसिंह गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है। श्रीगंगानगर पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर युवक के परिवार से 3 लाख 50 हजार रुपए ठगी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हिंदुमलकोट पुलिस ने की है। आरोपी महिला से पूछताछ कर गुरुवार को अदालत के आदेश से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार की गई महिला की बेटी भी मुकदमे में नामजद है। जांच अधिकारी एसएचओ गुरमेलसिंह ने बताया कि चक 4-सी बड़ी ओड़की निवासी गुरदीपसिंह द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमे में आरोपी महिला राजविंदरकौर (60) निवासी चक 1-सी बड़ी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी बेटी हैप्पी उर्फ जगवंतकौर भी मुकदमे में नामजद है। यह मुकदमा 22 फरवरी 2024 को दर्ज किया गया था।

आरोपिया राजविंदरकौर के दो बेटे प्रदीपसिंह व रणवीरसिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल हैं। उसकी एक बहू भी पंजाब पुलिस में कर्मचारी है। आरोपिया को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। परिवादी गुरदीपसिंह ने दर्ज करवाए मुकदमे में बताया कि उसके 12वीं तक शिक्षित 23 वर्षीय पुत्र रमनदीपसिंह ने 2021 में पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद उनके परिवार के जानकार प्रदीपसिंह, उसकी बहन हैप्पी उर्फ जगवंतकौर और मां राजविंदरकौर उनके घर आए और बताया कि प्रदीपसिंह का नाम पुलिस भर्ती लिस्ट में आ गया है।

उन्होंने 3 लाख 50 हजार रुपए का खर्चा बताया और प्रदीपसिंह पंजाब पुलिस में भर्ती हो गया। तब प्रदीपसिंह ने लिस्ट भी दिखाई। पीड़ित गुरदीपसिंह के अनुसार उसे बहकावे में लेते हुए उक्त आरोपियों ने कहा कि अगर उसने अपने बेटे रमनदीपसिंह को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाना है तो वह भी 3 लाख 50 हजार रुपए की व्यवस्था कर ले। रमनदीपसिंह पंजाब पुलिस में भर्ती हो जाएगा। उसकी नौकरी लग जाएगी। परिवादी ने अपनी जमीन गिरवी रखकर दिए थे आरोपियों को रुपए : परिवादी गुरदीपसिंह के अनुसार उसने जमीन गिरवी रखकर आरोपियों को 7 मार्च 2022 को रुपए दिए। आरोपी प्रदीपसिंह के घर जाकर उसकी मां और बहन को उक्त रुपए दे दिए। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही रमनदीप सिंह को पंजाब पुलिस में नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद डेढ़ वर्ष तक उक्त आरोपियों से वह बार-बार पूछता रहा।

आरोपी उसे आश्वासन और उल्टे सीधे जवाब देते रहे। प्रदीप सिंह ने कहा कि वह अपनी पुलिस ड्यूटी में व्यस्त रहता है। इसलिए उसे मैसेज कर दिया करे। वह मैसेज का जवाब देता रहेगा। प्रदीपसिंह छुट्टी मिलने पर गांव आता था, तब भी वह उसे रमनदीप सिंह की नौकरी के बारे में पूछता रहता था। लेकिन आरोपी बहाने बना लेता था। डेढ़ वर्ष बाद भी जब रमनदीपसिंह को नौकरी नहीं दिलाई तो उसने प्रदीपसिंह के भाई रणवीर सिंह को बताया।