Aapka Rajasthan

Sriganganagar पुलिस में भर्ती का झांसा देकर ठगे 7.50 लाख की ठगी की

 
Sriganganagar पुलिस में भर्ती का झांसा देकर ठगे 7.50 लाख की ठगी की 

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पंजाब पुलिस में भर्ती का झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाला पीड़ित का पड़ोसी है। उसने पीड़ित को बताया कि उसके पंजाब पुलिस में संपर्क हैं। उसकी पहुंच अफसरों तक है, इसलिए वह उसे पंजाब पुलिस में नौकरी लगवा देगा। इस पर विश्वास कर पीड़ित ने आरोपी के खाते में पैसे जमा करा दिए, लेकिन बाद में पीड़ित को नौकरी नहीं मिली। गांव एक सी बड़ी ओड़की के राकेश सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी बहन पंजाब पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी।

इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले महेंद्र सिंह पुत्र प्रदीप सिंह, हैप्पी, पत्नी राजविंदर कौर, रणधीर सिंह व पुत्रवधू कुलविंदर कौर ने उसे बताया कि उनके पंजाब पुलिस में संपर्क हैं। अफसरों से उनके संपर्क हैं। ये लोग अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसकी बहन को पंजाब पुलिस में नौकरी लगवा देंगे। आरोपी ने इसके लिए साढ़े सात लाख रुपये की मांग की। राकेश सिंह ने बताया कि इससे उसे पड़ोसियों पर भरोसा हो गया। उनके निर्देशानुसार उसने पड़ोसियों के खाते में 7.5 लाख रुपए जमा करवा दिए। एक साल बाद भी जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एएसआई प्यारेलाल को दी गई है।