Aapka Rajasthan

Sriganganagar जेठ माह का संग्रांद का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया

 
Sriganganagar जेठ माह का संग्रांद का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, गुरुद्वारा भाई लालोजी दुख निवारन साहिब में जेठ माह की संग्रांद का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। सबसे पहले हजूरी रागी भाई हरफूल सिंह ने बारह माह साहिबजी के पाठ एवं हर जस गुरबाणी के कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया।

इसके बाद संग्रांद के भोग की अरदास कर गुरु की खीर का अटूट लंगर बरताया गया। मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने बताया कि इस अवसर पर जगजीत सिंह भुल्लर, माला सिंह, भोला सिंह, राज लखवीर सिंह गब्बी, कुलवंत सिंह छींपा, छमिन्दर सिंह, बूटा सिंह मौजूद रहे।