Aapka Rajasthan

Sriganganagar इनाया फाउंडेशन ने महिलाओं को दी अधिकारों और कानूनों की जानकारी

 
Sriganganagar इनाया फाउंडेशन ने महिलाओं को दी अधिकारों और कानूनों की जानकारी 

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, अनूपगढ़ में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए संचालित महिला और सुरक्षा सलाह केंद्र की मासिक बैठक हुई। राजकीय प्राथमिक स्कूल नंबर 2 में ये बैठक हुई। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग की महिलाओं ने भाग लिया।

बैठक में महिलाओं को इनाया फाउंडेशन के द्वारा महिला अधिकारों और कानून की जानकारी दी। सामाजिक सलाहकार द्रोपती बिश्नोई ने बताया कि महिला सुरक्षा सहित उत्पीड़न को रोकने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और इनाया फाउंडेशन जयपुर द्वारा पिछले 5 महीने से अनूपगढ़ पुलिस थाना में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र पर विधिक सलाहकार अर्चना यादव के द्वारा महिलाओं को अधिकारों से संबंधित जानकारी दी जाती है।

उन्होंने बताया कि केंद्र पर घरेलू हिंसा और अत्याचार से उत्पीड़न महिलाओं को कानूनी सलाह उपलब्ध करवाई जाती है। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की शुरुआत 4 सितंबर 2023 को पुलिस थाना अनूपगढ में की गई। जहां पर हर रोज केस आते रहते हैं, उनको सही सलाह देकर उनकी समस्याओं को हल किया जाता है। महिला अधिकारिता विभाग से ममता पूनिया मौजूद रही।