Aapka Rajasthan

Srigangnagar संगठनात्मक मुद्दों पर विचार कर लिए प्रस्ताव, राज्य की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

 
Srigangnagar संगठनात्मक मुद्दों पर विचार कर लिए प्रस्ताव, राज्य की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

श्रीगंगनगर न्यूज़ डेस्क, श्रीगंगनगर बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को पार्टी के सूरतगढ़ रोड स्थित जिला कार्यालय में शुरू हुई। इसमें पार्टी की रीति नीति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर प्रस्ताव लिए गए। पार्टी जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने सभी का स्वागत करते हुए शुरुआत की और पार्टी संगठन के साथ-साथ केंद्र सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विचार विमर्श हुआ। केंद्र की नीतियों पर विचार करते हुए वक्ताओं ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के केंद्र सरकार के प्रयास की सराहना की। केंद्र की नि:शुल्क राशन देने की योजना पर भी चर्चा हुई।

कार्यसमिति के दौरान अलग-अलग प्रस्ताव लिए गए। राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को कई मुद्दों पर आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के कई फैसलों पर भी सवाल उठाए। वक्ताओं का कहना था कि राज्य सरकार के कार्यकाल में अपराध बढ़े हैं। करीब दस लाख मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने विभिन्न मोर्चो पर सरकार काे घेरा। बैठक में जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, जिला संगठन प्रभारी नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई , प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह सोढ़ी, जुगल डुमरा, पृथ्वीराज सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम मौर्य ,बहादुर चंद नारंग , पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, लालचंद मेघवाल , अशोक नागपाल, शिमला बावरी सहित कई लाेग मौजूद थे।