Aapka Rajasthan

किसानों के लिए खुशखबरी! अनूपगढ़ में इस दिन से शुरू होगी गेहूं खरीद, 1.92 लाख बारदाने उपलब्ध

 
किसानों के लिए खुशखबरी! अनूपगढ़ में इस दिन से शुरू होगी गेहूं खरीद, 1.92 लाख बारदाने उपलब्ध

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क - अनूपगढ़ में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) 10 अप्रैल से खरीद शुरू करेगा। व्यापार मंडल के माध्यम से चार वाहनों में 1 लाख 92 हजार बोरियां आ चुकी हैं। खरीद शुरू होने के बाद ये बोरियां किसानों व व्यापारियों को दी जाएंगी। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।

इस पर राज्य सरकार 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी। इस तरह किसानों को कुल 2575 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए संजीव फौगाट को गुणवत्ता निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वे किसानों से गेहूं की खरीद की देखरेख करेंगे। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान अभी पंजीकरण करा रहे हैं। एफसीआई व्यापार मंडल की देखरेख में बोरियों का वितरण करेगी। इससे किसानों व व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। व्यापारी भी 10 अप्रैल से खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।