Aapka Rajasthan

Sriganganagar राजकीय अस्पताल में मरीजों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था

 
Sriganganagar राजकीय अस्पताल में मरीजों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विधायक डूंगरराम गेदर को ज्ञापन सौंपकर सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए निशुल्क भोजन तथा उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए सस्ते भोजन की व्यवस्था करने की मांग की। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह बेदी ने विधायक डूंगरराम गेदर को ज्ञापन सौंपकर संस्था की ओर से सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए अस्पताल परिसर में लंगर वितरण के लिए एक कमरा तथा स्टोर बनाने की अनुमति अस्पताल प्रशासन तथा नगर पालिका से दिलाने का अनुरोध किया।

अध्यक्ष परमजीत सिंह बेदी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को निशुल्क दलिया, खिचड़ी, दूध, चाय, बिस्कुट की व्यवस्था करने के साथ ही मरीजों के साथ आने वाले लोगों को उचित दामों पर शुद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन के दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक आहूजा, महिला विंग अध्यक्ष रजनी मोदी, युवा विंग अध्यक्ष अमिद्र सिंह कलसी, कोषाध्यक्ष मनोज नरूला, सचिन रमेश कुमार अरोड़ा, सहसचिव श्याम नागपाल, कोषाध्यक्ष बलदेव राज तनेजा, प्रचार मंत्री सरदार जसविंदर सिंह जस्सा, रिपु दमन सिंह समरा, यशवंत सिंह सरां सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।