Aapka Rajasthan

Sriganganagar सभागार में तपोवन सेवा समिति को डीप फ्रीज दिया

 
Sriganganagar सभागार में तपोवन सेवा समिति को डीप फ्रीज दिया 

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति सह सचिव सुरेन्द्र खत्री की ओर से तपोवन ट्रस्ट को अंतिम संस्कार होने तक शव सुरक्षित रखने के लिए मोर्चरी डीपफ्रिज भेंट किया गया है। तपोवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार खत्री ने अपने नानाजी हरिनारायण खोंसला की याद में शव सुरक्षित रखने के लिए मोर्चरी डीपफ्रिज तपोवन ट्रस्ट को सौंपा।

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, ब्लड बैंक अध्यक्ष उदयपाल झाझडिय़ा, वरिष्ठजन सेवा समिति अध्यक्ष मदनलाल जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद छाबड़ा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. ओपी वैश, केएल पब्बी, बलजीत राणा व मनीराम सेतिया व सुरेन्द्र खत्री के पारिवरिक सदस्य नीरज खत्री, पौत्र शबद खत्री सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।