Aapka Rajasthan

Sriganganagar बूंदाबांदी से अधिकतम पारा 3.5 डिग्री कम होकर 19.6 डिग्री पर पहुंचा

 
Sriganganagar  बूंदाबांदी से अधिकतम पारा 3.5 डिग्री कम होकर 19.6 डिग्री पर पहुंचा
श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, श्रीगंगानगर मौसम का मिजाज बदल गया है। क्षेत्र में  रात कई बार बारिश हुई, जिससे शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही। शाम होते ही शीतलहर ने कहर बरपाया। मामूली बारिश से ही किसानों को राहत मिली है। बताया जा रहा है कि सरसों, चना आदि को बारिश की जरूरत है। एक-दो बार बारिश हो जाए तो फसलों का उत्पादन बंपर हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 0.6 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री कम होकर 18.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 3-4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी की भी संभावना है।