Aapka Rajasthan

Sriganganagar पेयजल की 20 साल पुरानी समस्या का अब जल्द होगा समाधान, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 
Sriganganagar पेयजल की 20 साल पुरानी समस्या का अब जल्द होगा समाधान, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, अनूपगढ़ नगरपालिका की तरफ से पिछले काफी समय से चली आ रही 10 वार्डों की पेयजल सप्लाई की समस्या के लिए नगरपालिका की तरह से करवाए गए कार्यों को जलदाय विभाग को हैंड ऑवर करने के लिए शेष रहे कार्यों का पालिकाध्यक्ष प्रियंका बैलाण व जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र झांब ने दोनों विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष प्रियंका बैलाण ने बताया कि चुनावों से पूर्व प्रेमनगर के लोगों से विभिन्न समस्याओं के समधान करवाने के किए गए वायदे को पूरा करने के लिए उन्होंनें उक्त वार्डोंं की सबसे बड़ी समस्या पेयजल सप्लाई को ठीक करने का कार्य आरम्भ किया था, उन्होंनें कहा कि हालांकि यह कार्य नगरपालिका के अधीन नहीं आता था। इसके बावजूद इस समस्या से 10 वार्ड के जुड़े होने के कारण समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन डलवाई गई।

पाइप लाइन डलवाने के कार्य पूरे होने के बावजूद कुछ कार्यों के बाकी रहने से पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई थी, जिसका निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के लिए पालिका के कनिष्ठ अभियंता मनफूलराम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता झांब ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पम्प हाउस के पास गड्ढ़े को भरवाने व डलवाई गई,पाइपलाइन में लीकेज को दूर करने के लिए कहा गया है। नगरपालिका की तरफ से उक्त कार्य करवाकर देने के बाद हैंडऑवर ले लिया जाएगा। उसके बाद प्रेमनगर में बने ओवर हैड टैंक को भी शुरू कर दिया जाएगा। जलदाय विभाग के ओवर हैड टैंक के शुरू हो जाने से पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही समस्या के समाधान होने की उम्मीदें जगी हैं। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता झांब ने बताया कि लोगों को होने वाली पेयजल सप्लाई की समस्या का समाधान हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे,ओवर हैड टैंक को शुरू करने के बाद समस्या का समाधान जरूर होगा, उक्त वार्डों में भी कस्बे के अन्य वार्डों की तरह एक दिन छोड़कर सप्लाई की जाएगी।