Aapka Rajasthan

Sirohi 1 जुलाई से लागू होगा नया कानून, कार्यशाला में जजों-वकीलों ने की चर्चा

 
Sirohi 1 जुलाई से लागू होगा नया कानून, कार्यशाला में जजों-वकीलों ने की चर्चा

सिरोही न्यूज़ डेस्क, नए आपराधिक कानून-2023 के संबंध में दो दिवसीय नवीन कानून का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आत्मा सेमिनार हॉल में जिला एवं सेशन न्यायाधीश रूपा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर और न्यायिक अकादमी जोधपुर के निर्देश पर 25 और 26 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में जिले सभी न्यायिक अधिकारी, अभियोजन अधिकारी और अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

जिला न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने बताया- नए आपराधिक कानून 2023 भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्षी संहिता 2023 तीनों आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो रहे हैं। इन तीनों कानून के सफल प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाई कोर्ट और राजस्थान न्यायिक अकादमी जोधपुर के निर्देशानुसार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। तीनों आपराधिक कानून पूर्व के कानून भारतीय दंड संहिता 1860 आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर लाई जा रहे हैं।

तीनों कानूनों का उद्देश्य आपराधिक कानूनों को आधुनिक और सरल बनाना है। जो पुराने और जटिल कानून है यह सुधार कानूनों को भारतीय भावना और लोकाचार के अनुरूप सहायक होंगे। नए कानून भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली में आमूल चूल परिवर्तन लाएंगे। तीनों कानून का मकसद विभिन्न अपराधों और उनकी सजाओं की परिभाषा देखकर देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलना है।

इसी क्रम में नए अपराधी कानून 2023 के विषय पर विशिष्ट जज अनूप कुमार पाठक, न्यायाधीश एमएसीटी मीनाक्षी शर्मा, पारिवारिक न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह सांदू, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आबूरोड प्रथम एवं द्वितीय मोहित शर्मा और गरिश्मा शर्मा, एसीजेएम आबूरोड अंकुश भदौरिया, एसीजेम प्रवीण चौहान एवं आबूरोड अंकुश भदोरिया एसीजेएम प्रवीण चौहान एवं प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड मनीषा चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट आबूरोड आशा चौहान व अन्य ने विचार व्यक्त किए। उक्त प्रशिक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही रामदेव सांदु, न्यायिक मजिस्ट्रेट पिंडवाड़ा प्रियंका तानान, न्यायिक मजिस्ट्रेट रेवदर अनुपमा भटनागर, उपनिदेशक अभियोजन अजय कुमार ओझा, एडीपी ओमप्रकाश कलावंत, अभियोजन अधिकारी एवं सहायक अभियोजन अधिकारी नीलिमा शर्मा, अक्षय शर्मा, लोक अभियोजक दिनेश कुमार राजपुरोहित, चीफ लीगल एंड एड डिफेंस काउंसिल असिस्टेंट लीगल एंड एड डिफेंस काउंसल बसंत कुमार भाटी, बलवंत मेघवाल बार काउंसिल अध्यक्ष पूरन सिंह देवड़ा, दिनेश कुमार सुराणा, भंवर सिंह देवड़ा, अन्य सीनियर और जूनियर अधिवक्ता मौजूद रहे।