Aapka Rajasthan

Sirohi दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को हल्की बारिश

 
Sirohi दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को हल्की बारिश

सिरोही न्यूज़ डेस्क, सिरोही जिले में मंगलवार को दिनभर भीषण गर्मी व तपिश के बाद दोपहर बाद कई जगह हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सिरोही में शाम को अचानक आसमान में बादल छाए और तेज हवाए चलीं। इसके बाद करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से थोडी राहत मिली व मौसम सुहाना हुआ। वहीं शहर के निकट सारणेश्वर क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। मंगलवार को बारिश के बाद तापमान भी कम होकर 35 डिग्री पर आ गया। जबकि सोमवार को तापमान 41 डिग्री से ऊपर था। पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और बादलों की तेज गर्जना के साथ ठंडी हवाएं भी चली। मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के अनुसार बुधवार को भी आंधी व बिजली की संभावना है।

गर्मी के कारण लोग हुए परेशान

मंगलवार को सुबह से तेज धूप होने से दिन में तापमान 40 डिग्री के आस-पास बना हुआ था। इससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। सडक़ों पर वाहनों की संख्या दोपहर के समय कम ही रही। शाम को आंधी चलने व बारिश होने के बाद आमजन ने गर्मी से राहत महसूस की।

दो दिन पहले बदला था मौसम

दो दिन पहले मौसम अचानक बदल गया था। दिनभर की चुभती गर्मी और उमस से परेशान हो रहे लोगों ने राहत महसूस की। सिरोही सहित मांडवा, सारणेश्वरजी, रामपुरा, पालडी, पोसालिया सहित आसपास के अन्य शहरों में बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान पर छाई काली घटाएं शाम होते-होते बरस पड़ीं। तेज हवा के साथ आई बारिश में कई स्थानों पर ओले भी गिरे।