Aapka Rajasthan

Sirohi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रभारी व सह-प्रभारी की नियुक्तियां

 
Sirohi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रभारी व सह-प्रभारी की नियुक्तियां

सिरोही न्यूज़ डेस्क, सिरोही भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के लोकसभा प्रभारी व सह-प्रभारी की नियुक्तियां की गई है। नई नियुक्तियों में भाजपा एस.सी. मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की ओर से माउंट आबू के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर को पाली लोकसभा क्षेत्र का एस.सी. मोर्चा का लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर को पाली लोकसभा क्षेत्र का एस.सी. मोर्चा का लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। - Dainik Bhaskar

गौरतलब है कि सुरेश थिंगर वर्तमान में सिरोही जिले के भारतीय जनता पार्टी एस.सी. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी है। उनके कार्यों और भाजपा पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई हैं।