राजस्थान के इस जिले में उगाई जा रही लाल पत्ता गोभी! दुनिया की टॉप 100 सब्जियों में शामिल, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

सिरोही न्यूज़ डेस्क - जिले में किसान अब आम सब्जियों से हटकर अनोखी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है लाल गोभी की खेती। आम गोभी से अलग दिखने वाली यह गोभी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके चलते किसानों को इसकी खेती करने पर बाजार में अच्छे दाम भी मिलते हैं। जिले के माउंट आबू उपखंड के आमथला गांव स्थित तपोवन में ब्रह्माकुमारी संस्थान की पहल पर लाल गोभी की खेती की जा रही है। पिछले 3 सालों से यहां इसकी सफलतापूर्वक खेती की जा रही है। करीब 2 बीघा में इसकी बुवाई की गई थी। जिससे अच्छा उत्पादन मिला है।
लाल गोभी को दुनिया की टॉप 100 सब्जियों और फलों में शामिल किया गया है। तपोवन के बीके शरत ने लोकल 18 को बताया कि यहां लाल गोभी की खेती पूरी तरह से जैविक तरीके से की जाती है।इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पेट भी साफ होता है और पेट संबंधी बीमारियों से भी राहत मिलती है। इसकी बुवाई अगस्त या सितंबर में शुरू होती है और मार्च तक इसकी पैदावार शुरू हो जाती है।
इसके बीज गर्मियों के लिए भी उपलब्ध होते हैं, लेकिन यहां इनकी बुवाई नहीं की जाती। खतरनाक कीटनाशकों या उर्वरकों का उपयोग करने के बजाय, गाय के गोबर, गोमूत्र, छाछ आदि से तैयार तरल और अन्य तरीकों का उपयोग करके इसकी खेती की जा रही है। लाल गोभी सामान्य गोभी की तरह दिखती है, लेकिन इसका रंग लाल होता है। बीके शरत ने बताया कि इस गोभी का सेवन करने से शरीर में रक्त में पाए जाने वाले हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। अगर कोई एनीमिया से पीड़ित है, तो इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।