Aapka Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में रिश्वतखोर पर ACB की कार्रवाई! मंडी समिति का सुपरवाइजर रंगे हाथ पकड़ा गया, मांगी थी इतनी मोती रकम

 
राजस्थान के इस जिले में रिश्वतखोर पर ACB की कार्रवाई! मंडी समिति का सुपरवाइजर रंगे हाथ पकड़ा गया, मांगी थी इतनी मोती रकम 

सिरोही न्यूज़ डेस्क - राजस्थान में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का लगातार अभियान जारी है। एक के बाद एक अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं। बुधवार को एसीबी ने राजस्थान के सिरोही जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई की है। जहां कृषि उपज मंडी समिति के सुपरवाइजर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। सुपरवाइजर ने परिवादी पर मंडी शुल्क नहीं लगाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मंडी शुल्क नहीं लगाने की एवज में मांगी रिश्वत
एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी सिरोही को शिकायत मिली थी, जिसमें परिवादी ने बताया कि मैसर्स वंदना एजेंसी के पास गुजरात के बनास डेयरी घी का व्यापार करने का लाइसेंस नहीं है, इसलिए फर्म के नाम से बनास डेयरी घी के बिल जब्त किए जा रहे हैं और इस पर मंडी शुल्क नहीं लगाने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। आबू रोड कृषि उपज मंडी समिति के सुपरवाइजर ओमप्रकाश पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया। 

एसीबी ने आरोपी सुपरवाइजर से की पूछताछ
इसके बाद एसीबी जोधपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक हरेंद्र कुमार महावर के नेतृत्व में एसीबी सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल की टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी की कार्रवाई में आरोपी सुपरवाइजर ओमप्रकाश को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।