Sikar थोई में शहीद सूबेदार प्रभु सिंह की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित
Apr 5, 2024, 11:00 IST

सीकर न्यूज़ डेस्क, शहीद सूबेदार प्रभु सिंह की प्रतिमा का अनावरण समारोह 6 अप्रैल को ढाणी खैरवान नया कुआं बामरड़ा जोड़ा झाड़ली में होगा। शहीद के भाई हवा सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल 2022 को उनके भाई हृदय गति रुकने से शहीद हो गए थे। सूबेदार प्रभू सिंह 14 जाट रेजिमेंट ऑपरेशन टीम में थे।
शहीद अनावरण समारोह में वीरांगना सुमन देवी, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सुमेधानंद सरस्वती, खंडेला विधायक सुभाष मील, विराट नगर विधायक कुलदीप धनकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवां, अजीतगढ़ प्रधान शंकर लाल यादव, पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाज्या मौजूद रहेंगे।