Aapka Rajasthan

सीकर में रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गे जेल भेजे गए, पूछताछ में कई खुलासे

 
सीकर में रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गे जेल भेजे गए, पूछताछ में कई खुलासे

राजस्थान के सीकर जिले में विदेशी हथियारों के साथ पकड़े गए रोहित गोदारा गैंग से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान गुलाब सिंह और मनोज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था और तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मनोज ने ही गुलाब सिंह को रोहित गोदारा गैंग से जोड़ा था। जांच में यह भी सामने आया है कि गुलाब सिंह का पहले भी किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंध रहा है, हालांकि इसकी विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैंग के अन्य सदस्य किन-किन गतिविधियों में शामिल हैं और हथियार कहां से लाए गए थे।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।