Aapka Rajasthan

राजस्थान के सीकर जिले में मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 7 मई से फिर बदलेगा मौसम

 
राजस्थान के सीकर जिले में मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 7 मई से फिर बदलेगा मौसम

प्रदेश के मौसम में सक्रिय हुए एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार शाम को सीकर में हुई बारिश के बाद आज सोमवार सुबह एक बार फिर आसमान में बादल छा गए हैं। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। फिलहाल सीकर में आज और कल भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 22.5 और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 23.8 और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 7 से 8 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 

हालांकि सीकर में 6 मई तक ही बारिश और आंधी की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र की ओर से आज 5 मई को सीकर में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल 6 मई को बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।