Aapka Rajasthan

Sikar पांच अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम होगा परिवर्तित

 
Weather Update जयपुर में छाया बादलों का डेरा, जानें गर्मी और कहां बारिश का मौसम

सीकर न्यूज़ डेस्क, अप्रैल माह में सीकर में रात के तापमान में गिरावट जारी है। आज लगातार तीसरे दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सुबह भी मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया. इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया था. इससे पहले रविवार को रात का तापमान 17 डिग्री और शनिवार को 22.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. दोपहर में मौसम साफ रहने पर गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है. पांच अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम में बदलाव हो सकता है।