Aapka Rajasthan

Sikar पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम हुआ साफ

 
Weather Update राजस्थान में देर रात मौसम में बदलाव, चली आंधी, जानें कब होगी बारिश

सीकर न्यूज़ डेस्क, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद आज तीसरे दिन सीकर में मौसम साफ है। आज तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन इसके बाद भी सुबह से ही तेज धूप भी खिली हुई है। फिलहाल सीकर में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को बादलों की आवाजाही भी रही।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। हालांकि इस दौरान 2-3 दिन तक सीकर में आंधी बारिश का अलर्ट नहीं है। बादलों की आवाजाही हो सकती है। केंद्र के अनुसार अगर मौसम शुष्क रहा तो कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है।