Aapka Rajasthan

Sikar बारिश का अलर्ट जारी, गर्मी और उमस से लोग परेशान

 
Alwar में लगातार बारिश जारी, मौसम विभाग का अलर्ट

सीकर न्यूज़ डेस्क, सीकर जिला मुख्यालय समेत कई जगहों पर सोमवार को हुई बारिश के बाद आज मौसम में बदलाव देखने को मिला है। आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप खिली हुई है। इस बीच उमस और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज भी जिले में बारिश हो सकती है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को सबसे ज्यादा 55 एमएम बारिश रींगस में दर्ज की गई। वहीं धोद में 40 एमएम, श्रीमाधोपुर में 35 एमएम और जिला मुख्यालय पर 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद गर्मी कम हुई है, जिससे बिजली की खपत 36 लाख यूनिट कम हुई है।