Aapka Rajasthan

Sikar मंत्री अविनाश गहलोत ने किया प्रिंस एकेडमी का किया निरिक्षण

 
Sikar मंत्री अविनाश गहलोत ने किया प्रिंस एकेडमी का किया निरिक्षण 

सीकर न्यूज़ डेस्क, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को जयपुर-बीकानेर बाइपास स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी का दौरा किया।

दोनों मंत्रियों ने प्रिंस एकेडमी में विद्यार्थियों को दी जा रही शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और खेल गतिविधियों की जानकारी लेकर उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था निदेशक जोगेंद्र सुंडा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा, पूर्व डीएफओ भीम सिंह, रामनिवास ढाका, संजीव कुलहरि आदि मौजूद रहे।