Sikar गायत्री परिवार ने स्मृति वन में लगाए 56 पौधे
Jul 16, 2024, 16:00 IST
सीकर न्यूज़ डेस्क, स्मृति वन में गायत्री परिवार की ओर से छायादार 56 पौधे लगाए गए। इनमें 51 पीपल व 5 नीम के पौधे शामिल हैं। गायत्री परिवार के निरंजन पारीक ने बताया कि गायत्री परिवार का पौधरोपण अभियान जारी है। इसके तहत पौधे लगाए जा रहे हैं।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री संजय शर्मा, विधायक राजेन्द्र पारीक, कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, उपवन संरक्षक रामावतार दूदवाल, आयुक्त शशिकांत शर्मा, गायत्री परिवार सीकर के मुख्य ट्रस्टी निरंजन पारीक, जिला महिला प्रभारी सुमित्रा पारीक सहित कई लोग मौजूद रहे।
