Aapka Rajasthan

Sikar में हुई बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री महरिया ने कहा- बूथों पर तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

 
Sikar में हुई बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री महरिया ने कहा- बूथों पर तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
सीकर न्यूज़ डेस्क, सीकर नीमकाथाना भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया व पूर्व विधायक प्रेम सिंह बजोर सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष मेहरिया ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अभी से तैयारी शुरू करने को कहा महरिया ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अभी से 20 कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय रूप से काम करना शुरू कर दें. केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाए। बैठक में पूर्व मंत्री प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि हमारा उद्देश्य बूथ जीतना है, बूथ जीतेंगे तो स्वत: ही विधानसभा जीत जाएंगे. बैठक में पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दौलतराम गोयल व राजेश गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे.