Aapka Rajasthan

Sikar में बारिश के बाद बढ़ी उमस व गर्मी, इलाकों में भरा पानी

 
राजधानी समेत कई इलाकों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट 

सीकर न्यूज़ डेस्क, सीकर में आज मौसम पूरी तरह से साफ है। तेज धूप व उमस लोगों को परेशान कर रही है। बारिश थमने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को सीकर शहर सहित कई इलाकों में तेज बारिश का दौरा करीब 2 घंटे तक चला।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह का न्यून्तनम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री व अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो सीकर में आज से मौसम की गतिविधियों में कमी नजर आएगी और मौसम ड्राई बना रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है।