Aapka Rajasthan

Sikar पाटन में स्टाफ की कमी से जूझ रहा सरकारी अस्पताल

 
Sikar पाटन में स्टाफ की कमी से जूझ रहा सरकारी अस्पताल

सीकर न्यूज़ डेस्क, पाटन कस्बे का मूलचंद दीवान राजकीय रेफरल चिकित्सालय स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। यहां रेडियोग्राफर का पद भी कई माह से खाली होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के अंदर रेडियोग्राफर नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में बाहर पैसे देकर एक्स-रे करवाना पड़ता है।

अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अमित यादव ने बताया कि, हां स्टाफ की कमी है। यहां रोजाना 400 से 500 की ओपीडी रहती है। अस्पताल में एक फर्स्ट ग्रेड मेल नर्स, दो डॉक्टर, एक अकाउंटेंट, एक एलएचवी और एक रेडियोग्राफर सहित कुल 6 का पद खाली चल रहे हैं।

इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत भी करवा दिया गया था, लेकिन बीच में चुनाव आचार संहिता लगने के कारण पद नहीं भरे गए थे। अब आचार संहिता हटने के बाद स्टाफ आने की उम्मीद है।

मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी गजानंद सैनी ने बताया कि, पाटन अस्पताल में रिक्त पदों की सूचना आगे भेज रखी है। ट्रांसफर पर बैन हटने के बाद अस्पताल में चल रहे रिक्त पदों को भरा जाएगा।