Aapka Rajasthan

Sikar में फाल्गुन मेले की धूम, Kanhaiya Mittal पहुंचे खाटूधाम

 
Sikar में फाल्गुन मेले की धूम, Kanhaiya Mittal पहुंचे खाटूधाम

खाटूश्याम बाबा के फाल्गुन मेले में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। एकादशी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु खाटूधाम पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में प्रसिद्ध भजन गायक Kanhaiya Mittal भी खाटूश्याम बाबा के दरबार में पहुंचे।

इस दौरान कन्हैया मित्तल ने कहा, “हम कोई बड़ी कृपा नहीं मांगते, लेकिन जब बाबा खाटूश्याम की मर्जी होती है तभी यहां बुलावा आता है।” उन्होंने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

फाल्गुन मेले में लाखों श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गूंज रहा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मेले के दौरान भजन संध्या, कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु श्याम बाबा के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।