Aapka Rajasthan

Sikar प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण पर फतेहपुर में उत्साह

 
Sikar  प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण पर फतेहपुर में उत्साह 

सीकर न्यूज़ डेस्क, मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने व एनडीए सरकार बनने पर मधुसूदन भिंडा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम पुराने सिनेमा हॉल के पास पटाखे फोड़े व मिठाई बांटी तथा नमो चाय का आयोजन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन पर पीएम मोदी का लाइव शपथ ग्रहण समारोह देखा। इस दौरान मधुसूदन भिंडा, पार्षद दिनेश बियानाला, किशोर जती, विनोद महला, बलराम, विष्णु रिणवा, नरेंद्र चौहान, दयाराम सैनी, पार्षद सावनमल सैनी, आदित्य डोकवाल, सूर्यप्रकाश शर्मा, विकास, मनोज सहल, पं. राजेश शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूसरी ओर, अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई व डीजे पर डांस कर नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का जश्न मनाया। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष रामअवतार रूंथला, विकास , सुशील वाल्मीकि, आशु सिंह, विनोद कटारिया, गोविंद शर्मा, प्रमोद महरिया, संदीप शर्मा, बजरंग चनेजा, अशोक बीचीवाल, परमा जोशी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।