Aapka Rajasthan

Sikar पाटन में शीतलहर का असर हुआ कम, तापमान में बढ़ोतरी

 
Sikar पाटन में शीतलहर का असर हुआ कम, तापमान में बढ़ोतरी

सीकर न्यूज़ डेस्क, पाटन इलाके में शीतलहर का असर कम होने के साथ ही आज रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सुबह के समय मौसम साफ रहा। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो दो-तीन दिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

बात करें यदि शनिवार के तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा है। जो आगामी दो से तीन दिन जारी रहने वाला है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम ड्राई रहने पर तापमान में बढ़ोतरी होगी।