Aapka Rajasthan

Sikar गर्भवती महिलाओं को प्रदर्शनी लगाकर कुपोषण के बारे में किया जागरूक

 
Sikar गर्भवती महिलाओं को प्रदर्शनी लगाकर कुपोषण के बारे में किया जागरूक

सीकर न्यूज़ डेस्क, सीकर कुपोषण से कई गर्भवती महिलाएं बीमारी का शिकार हो जाती है। इसके साथ ही जन्म लेने वाले बच्चे भी कुपोषित हो जाते है। इसी को लेकर आज एसके स्कूल में कुपोषण के प्रति गर्भवती महिलाों को जागरुक करने के लिए प्रदर्शनी को लगाया गया। जिसमें कुपोषण के प्रति किस तरह सजग रह सकें, इसके बारे में जानकारी दी गई। एसके स्कूल में कुपषोण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए परियोजना सीकर शहर की ओर से पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्कूल में कुपोषण के प्रति जागरुक करने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें पोषण के प्रति महिलाओं को जागरुक करने का प्रयास किया गया। गर्भवती महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दी जा रही सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

Sikar चारा लेने गए बुजुर्ग पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, लूटपाट कर हुए फरार

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की गई। प्रदर्शनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से 6 स्टॉल भी लगाई गई। जिसमें गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खान-पान में संतुलन बनाना है इसके बारे भी अवगत कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज जिस तरह से कुपोषण के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर पड़ता है। इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम से वह महिलाओं को जागरुक करने के प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान अच्छा काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

Sikar स्कूल-कॉलेज के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 5 मलचले पुलिस के हत्थे चढ़े