Sikar में 1 डिग्री गिरा रात का तापमान, नए साल पर 3 दिन शीतलहर का अलर्ट
Dec 31, 2022, 19:30 IST

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। कल अधिकतर समय उत्तरी हवा के सक्रिय रहने से तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. हालांकि आज सुबह पीछे से उत्तरपूर्वी हवा सक्रिय है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट की माने तो सीकर में अगले 3 दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।