Aapka Rajasthan

Sawai madhopur एक अप्रैल से रणथंभौर टाइगर रिजर्व के समय में किया बदलाव

 
Sawai madhopur एक अप्रैल से रणथंभौर टाइगर रिजर्व के समय में किया बदलाव 

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की टाइगर सफारी के समय में बदलाव किया गया है। यहां 1 अप्रैल से हर बार की तरह इस बार भी टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब पर्यटक आधा घंटे पहले सफारी पर जा सकेंगे और आधा घंटे पहले सफारी से वापस लौट सकेंगे।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 1 अप्रैल से 15 मई तक सुबह की सफारी का समय सुबह 6 बजे से सुबह 9.30 बजे तक रहेगा। इसी तरह दोपहर की टाइगर सफारी का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद 16 मई से यहां सफारी का समय फिर से बदला जाएगा। वहीं 16 मई से 30 जून तक सुबह की पारी का समय सुबह 6 बजे से सुबह 9.30 बजे तक रहेगा। इसी तरह दोपहर की सफारी का समय दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा।

आपको बता दे कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 1 साल में 5 बार सफारी का समय मौसम के अनुसार बदला जाता है। वन विभाग की ओर से सर्दी के मौसम में सफारी का समय 3 बार बदला जाता है। वहीं गर्मी के समय में 2 बदला जाता है। यहां मौसम के अनुसार आधा घंटे पहले और बाद में समय में बदलाव किया जाता है।