Aapka Rajasthan

Sawai madhopur गंगापुर सिटी में मुनि साक्ष्य सागर का ससंघ में मंगल प्रवेश

 
Sawai madhopur गंगापुर सिटी में मुनि साक्ष्य सागर का ससंघ में मंगल प्रवेश 

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, प्रख्यात जैनाचार्य विशुद्ध सागर के परम प्रभावक शिष्य मुनि साक्ष्य सागर ने सोमवार को ससंघ सैनिक नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन पारसनाथ मंदिर में मंगल प्रवेश किया। मंदिर कार्यकारिणी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद शाह और मनोज शाह ने अगुवानी कर मुनि संघ की वंदना की।

प्रवक्ता आलोक जैन ने बताया कि मुनि दोपहर बाद श्रीमहावीरजी से विहार करते हुए गंगापुरसिटी पहुंचे। यहां विधानाचार्य पं. मुकेश जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में श्रावक वरिष्ठ मंडल इंजीनियर उत्तर पश्चिम रेलवे अनिल कुमार जैन, डॉ. मनोज जैन, डॉ. मानव जैन, युवा छात्र अक्षत जैन, नरेन्द्र जैन नृपत्या, पीसी जैन, शिक्षाविद् जगदीश जैन, देवेन्द्र पांड्या, धर्मेन्द्र पांड्या, नीरा गंगवाल, सोनिया जैन, प्रीति जैन, अंजना जैन, संगीता जैन, सुशीला जैन ने वंदना की। उसके बाद आहारचर्या हुई। यहां आयोजित धर्मसभा में मुनि साक्ष्य सागर ने जैन धर्म, संस्कृति पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्रावकों से नियमित जिनेन्द्र भगवान के अभिषेक करने का आह्वान किया। उन्होंने देव शास्त्र गुरु के महात्म्य पर प्रकाश डाला।

आहारचर्या देखने पहुंचे श्रावक
दिगम्बर जैन मुनियों की आहारचर्या काफी कठिन और शुद्धता पर आधारित होती है। मुनि खड़े होकर हाथों से भोजन करते हैं। यानि कोई पात्र उपयोग में नहीं लेते हैं। मुनि सर्वप्रथम मंदिर में दर्शन करके विधि विचार करते हैं। विधि मिलने पर ही उस श्रावक से आहार ग्रहण करते हैं। मंदिर परिसर में जैसे ही मुनि संघ की आहारचर्या हुई। श्रावकों की भीड़ जमा हो गई। लोग मुनि की आहारचर्या देखते नजर आए।