Aapka Rajasthan

Sawai madhopur भाजपा ने सदस्यता अभियान पर कार्यशाला आयोजित की

 
Sawai madhopur भाजपा ने सदस्यता अभियान पर कार्यशाला आयोजित की

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, जिला भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर सर्किट हाऊस रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में जिला कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि शंकर लाल ठाडा थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि कार्यशाला का ध्येय बड़ा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिले में लगभग अब तक 60 हजार से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। मुख्य अतिथि ठाडा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को अब ऑफलाइन सदस्य बनाने हैं।

ऑनलाइन सदस्यता की तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ा कर 20 अक्टूबर कर दी गई है। अब तक पूरे देश में 9 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनाए हैं। सदस्य बनाने से ही पार्टी मजबूत होगी। पार्टी की तरफ से अब आपको ऑफलाइन सदस्य बनाने के लिए डायरियां दी जाएगी, जिससे आपको ऑफलाइन सदस्य बनाने हैं। जिसने 100 से ज्यादा सदस्य बनाए हैं उनको ही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाना है। जिले में 5 हजार सदस्य बनाने के लिए गंगापुर के उमेश शर्मा को मंच पर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।