Rajasthan Legislative Assembly में बड़ी घोषणा, Sawai Madhopur को 20 करोड़ की सौगात
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने सवाई माधोपुर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने खंडार क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने की घोषणा की। लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
सीएम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाकर विकास को गति दी जाएगी।
सरकार की इस घोषणा से खंडार क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था सुधरेगी, साथ ही व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है और जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
