Aapka Rajasthan

खाटू श्याम मंदिर में मंत्री Kirodi Lal Meena का अनोखा अंदाज, श्याम भजन संध्या में जमकर किया डांस

 
खाटू श्याम मंदिर में मंत्री Kirodi Lal Meena का अनोखा अंदाज, श्याम भजन संध्या में जमकर किया डांस

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मंगलवार को सवाई माधोपुर में खूब नृत्य किया। यहां श्याम भजन संध्या में भजनों पर लोगों ने नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद उठाया।दरअसल, सवाई माधोपुर के खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार रात भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर नाचते, गाते और झूमते नजर आए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने भाग लिया। भजन संध्या में मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, दिल्ली से रितिका जैन, कोटा से श्याम सलोना ने शानदार प्रस्तुति दी। कृषि मंत्री मीना उन पर नृत्य करते नजर आए।

बनास नदी में 5 नए कुएं खोदे जाएंगे
इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग ले रहे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि सवाई माधोपुर में पानी की समस्या है। इसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बनास नदी में 5 नए कुएं खोदे जाएंगे। जिससे सवाई माधोपुर में पानी की किल्लत खत्म हो सके।

श्याम मंदिर में छत निर्माण के लिए 11 लाख की घोषणा
इस दौरान मंत्री मीना ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान बिना किसी जाति, धर्म और पार्टी के भेदभाव के कर रहे हैं। वे पिछले 45 सालों से जनता की सेवा कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने खाटूश्याम मंदिर में 11 लाख रुपए की लागत से छत निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही कृषि मंत्री ने छत निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया।

बॉलीवुड सिंगर को गाते देख किरोड़ी मीना ने लगाए ठुमके, गानों की भी फरमाइश की
सवाई माधोपुर के स्थापना दिवस पर करीब 2 महीने पहले 20 जनवरी को बॉलीवुड नाइट के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना संगीत प्रेमी नजर आए। इस दौरान कृषि मंत्री ने संगीत का खूब लुत्फ उठाया।262वें सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के तहत दशहरा मैदान में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड गायक रविन्द्र उपाध्याय ने फिल्मी गीतों के साथ राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम शुरू होते ही कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीना भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।यहां कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना का संगीत प्रेम भी सामने आया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड गायक रविन्द्र उपाध्याय को अपने पास बुलाया और उनका पसंदीदा गाना गाने की फरमाइश जताई।

अपने छोटे भाई जगमोहन मीना के लिए वोट मांगने पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने जमकर डांस किया। मंत्री दौसा में भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर प्रचार करने पहुंचे थे। तभी गांव की महिलाओं ने उनसे डांस करने की फरमाइश की। इस दौरान महिलाओं ने 'किरोड़ी बाबा चीज सोना की...' गाना गाया। इसका मतलब है- किरोड़ी लाल का व्यक्तित्व सोने जैसा है।