Aapka Rajasthan

Sawai madhopur प्रदेश में छाए बादल, बादलों की आवाजाही से तापमान में हुई बढ़ोतरी

 
Sawai madhopur प्रदेश में छाए बादल, बादलों की आवाजाही से तापमान में हुई बढ़ोतरी

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, सवाई माधोपुर में मंगलवार सुबह एक फिर से मौसम में बदलाव देखा गया। यहां सुबह हल्का धुंध और कोहरा छाया रहा। इसका असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा। यहां सोमवार सुबह विजिबिलिटी करीब 100 मीटर तक रही। इसी के साथ ही यहां आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही से यहां तापमान में मामूली बढ़त देखी गई।

सवाई माधोपुर में मंगलवार सुबह तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान सिंगल डिजीट में बना हुआ है। यहां अब सुबह शाम के समय सर्दी और दिन में तेज धूप महसूस हो रही है।

आसमान में छाए बादल

सवाई माधोपुर में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। वहीं तेज सर्द हवाओं का दौर जारी है।फिलहाल सवाई माधोपुर में इन सर्द और तेज ठंडी हवाओं से मौसम में गलन बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दिन में धूप खिलने से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक यहां सर्दी का असर धीरे धीरे कम होने की संभावना है।