Aapka Rajasthan

Sawai madhopur कर्नल बैंसला की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल पहुंचेंगे

 
 Sawai madhopur कर्नल बैंसला की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल पहुंचेंगे 

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण 13 जून को उनके पैतृक गांव मुंडिया में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे और प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को गंगापुर सिटी पहुंचने पर सर्व समाज की ओर से गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला का स्वागत किया गया। मिर्जापुर में सर्व समाज की बैठक में 13 जून को कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पैतृक गांव मुंडिया में होने वाले प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य रामकेश चांगा और गुर्जर समाज के युवा जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा ने बताया- गांव मुंडिया में गुर्जर आंदोलन के संयोजक स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की मौजूदगी में होगा। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से मुंडिया गांव पहुंचेंगे और प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कर्नल बैंसला के पैतृक निवास पर जाएंगे।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति सदस्य रामकेश चांगा, गुर्जर समाज के युवा जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा ने बताया कि बैठक में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष विजय बैंसला, रामजीलाल फौजी टोटोलाई, अध्यक्ष केदार मास्टर, सुरेश कटारिया, श्रीमोहर आस्तोली, सत्यनारायण फिरासपुर, हाथीसिंह गड्डी, हुकुम सहजपुरा, केदार खूंटला, पप्पू कटारिया, तेजाराम सरपंच, अनुज उमरी, मुरारी गुर्जर, भूदेव बांसरोटा सहित सभी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।