Aapka Rajasthan

Sawai Madhopur में शुरू हुआ सेलिब्रिटी के आने का सिलसिला, सलमान खान व उनकी फैमिली नहीं होगी शामिल

 
Sawai Madhopur में शुरू हुआ सेलिब्रिटी के आने का सिलसिला, सलमान खान व उनकी फैमिली नहीं होगी शामिल

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, अभिनेता विकी कौशल तथा अभिनेत्री कैटरीना कैफ का शादी समारोह चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शुरू हो गया है। समारोह के पहले दिन 7 दिसंबर को मेहंदी की रस्म अदा की गई। जिसमें मुंबई की मेहंदी आर्टिस्ट की टीम ने मेहंदी लगाई तथा रात को राजस्थानी एवं पंजाबी संगीत सेरेमनी में कुछ बॉलीवुड सितारों ने भाग लिया। शाम को गुरदास मान ने राजस्थानी तथा पंजाबी संगीत में प्रस्तुति दी।

Sawai Madhopur के Barwada में होने वाली Vicky-Katrina की शादी में अम्बानी परिवार के आने की ख़बरें हुई तेज, मैनेजर ने किया 5 रूम रिजर्व होना कन्फर्म

शाही शादी को लेकर दोनों कपल के पहुंचने के बाद सेलिब्रिटी का मंगलवार दोपहर से पहुंचना शुरू हो गया। सबसे पहले दोपहर 2:00 बजे अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने पति अंगद के साथ होटल के अंदर प्रवेश करती नजर आई। इसके बाद फिल्म डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, एक्ट्रेस शारवरी बाघ पहुंचे। दोपहर की फ्लाइट से पंजाबी सिंगर गुरदास मान भी पहुंचे, जिन्होंने एयरपोर्ट पर विक्की-कैटरीना के लिए ‘तेरी जोड़ी जीवे, वे तेरी घोड़ी जीवे’ गाना गाया। कैटरीना तथा परिवार ने शादी को बताया था अफवाह, पर ये खबर पक्की निकली इस शाही शादी को लेकर लगातार डेढ़ महीने से समाचार प्रकाशित किया जा रहा था।

2023 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी होंगे पार्टी का चेहरा

समाचार प्रकाशित होने के बाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ तथा उनके परिवार की ओर से इसे महज अफवाह करार दिया था। साथ ही यहां पहुंचने से 1 दिन पहले तक भी इस मामले को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया, डेढ़ महीने पहले ही शादी तथा उसके बाद से लगातार होने वाले कार्यक्रमों की समाचार दे दिए गए थे। पूर्व में बताए गए तिथि तथा कार्यक्रमों के शेड्यूल के अनुसार ही शादी समारोह आयोजित हो रहा है। शादी के इस समारोह में सलमान खान तथा उनके परिवार से कोई भी शामिल नहीं होगा। सलमान खान अपनी मूवी को लेकर विदेश में शूटिंग में व्यस्त हैं तथा उनके परिवार की ओर से भी शादी में किसी के भी शामिल नहीं होने की बात कही गई है।