Aapka Rajasthan

सवाई माधोपुर में सफाई कर्मचारी को अनोखी विदाई, वार्डवासियों ने सम्मान के साथ उतारी आरती; लंबे समय से दे रहे थे सेवाएं

 
सवाई माधोपुर में सफाई कर्मचारी को अनोखी विदाई, वार्डवासियों ने सम्मान के साथ उतारी आरती; लंबे समय से दे रहे थे सेवाएं

सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 में लंबे समय से सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारी दयाल को सेवानिवृत्ति से पहले वार्डवासियों की ओर से अनोखे अंदाज में विदाई दी गई। सफाई कर्मचारी के प्रति लोगों के सम्मान और अपनापन उस समय देखने को मिला, जब वार्डवासियों ने उनका स्वागत कर आरती उतारी और सम्मान के साथ विदाई दी।

बताया गया कि दयाल लंबे समय से वार्ड नंबर 11 में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने व्यवहार और काम करने के तरीके के कारण वह वार्डवासियों के बीच अच्छी पहचान बना चुके थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दयाल हमेशा लोगों से मिल-जुलकर रहते थे और वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे।

सेवानिवृत्ति से पहले वार्डवासियों ने उनके लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों ने दयाल का स्वागत किया और उनकी आरती उतारी। लोगों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके साथ बिताए सेवा के वर्षों को याद किया।वार्डवासियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी का काम केवल सफाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह रोजाना शहर और मोहल्ले को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दयाल ने लंबे समय तक वार्ड नंबर 11 में अपनी सेवाएं देकर लोगों के बीच विश्वास और सम्मान बनाया।

विदाई कार्यक्रम के दौरान वार्ड के लोगों ने दयाल के अच्छे व्यवहार और सेवाभाव की सराहना की। लोगों ने कहा कि उनके साथ काम के दौरान हमेशा सहयोग और अपनापन महसूस हुआ। यही वजह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति से पहले वार्डवासियों ने उन्हें सामान्य विदाई देने के बजाय सम्मानजनक और भावुक तरीके से विदाई देने का फैसला किया।

इस दौरान वार्डवासियों ने दयाल के स्वस्थ और सुखद भष्य की मना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि लंबे समय तक वार्ड की सेवा करने वाले कर्मचारी के प्रति इस तरह सम्मान जताना समाज में श्रम और सेवा के प्रति सम्मान का संदेश देता है।दयाल की विदाई का यह कार्यक्रम वार्ड में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मान के साथ विदा किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।